देश की खबरें | जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गंगा नगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन विवाद में एक व्यक्ति की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज, तीन जुलाई गंगा नगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर जमीन विवाद में एक व्यक्ति की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि आज दोपहर मऊआइमा थाना को ग्राम राजेतरा से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विजय बहादुर पटेल (38) के रूप में हुई है और जिस समय उसे गोली मारी गई, वह अपने घर में सो रहा था।

गुनावत ने बताया कि पुलिस पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मऊआइमा थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, जमीन के विवाद को लेकर रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड