देश की खबरें | एक व्यक्ति की हत्या, नहर में फेंका शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी में 22 अक्टूबर को लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार शाम को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भिवानी, 25 अक्टूबर हरियाणा के भिवानी में 22 अक्टूबर को लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार शाम को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सदर थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुजरानी पंप हाउस से एक शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान गुजरानी गांव के निवासी नरेश के रूप में हुई है जो 22 अक्टूबर से लापता था।

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए जाने के निशान मिले हैं तथा प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या का शक जताया है।

सिंह ने मृतक के भाई भरत के हवाले से बताया कि नरेश 22 अक्टूबर की शाम को अपनी गाड़ी से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस के अनुसार भरत ने बताया कि परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की और बाद में गुजरानी पुलिस चौकी में भी लापता होने की शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को नहर के गुजरानी पंप हाउस पर पानी में उसका शव मिला और उसके शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के काफी निशान थे।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन शव लेकर भिवानी में मुख्य मार्ग पर बैठ गये और वहां उन्होंने जाम लगा दिया। धरने पर बैठे परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हत्यारे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे वह जाम नहीं खोलेंगे

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई भरत की शिकायत पर इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस परिजनों को समझाने को प्रयास कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया