देश की खबरें | त्रिपुरा में भूस्खलन की दो घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण त्रिपुरा जिले में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की दो घटनाओं में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 25 अगस्त दक्षिण त्रिपुरा जिले में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की दो घटनाओं में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेलोनाई अनुमंडल के सरासीमा गांव में तड़के चार बजे मिट्टी का घर ढहने से दिहाड़ी मजदूर नारायण भौमिक (21) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी झेरझेरी गांव में भूस्खलन की एक अन्य घटना में दो भाई रसेल मियां (12) और रहीम मियां (11) घायल हो गये।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और समग्र स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को सहायता प्रदान की जाएगी।

दक्षिण त्रिपुरा के जिलाधिकारी साजू वहीद ने कहा कि पिछले तीन दिनों से भारी बारिश ने जिले के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया है, जिससे बेलोनिया नगर परिषद क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन घरों की मिट्टी की दीवारें ढह गईं, जबकि कई अन्य परिवार प्रभावित हुए क्योंकि बारिश का पानी उनके घरों में घुस गया।’’ वहीद ने कहा, ‘‘प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाने के साथ-साथ सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आर्थिक मदद के रूप में भौमिक के परिवार को 20,000 रुपये सौंपे गए हैं, जबकि 4.20 लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल बच्चों के परिवारों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की प्रारंभिक आर्थिक मदद दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\