देश की खबरें | रायपुर में कार ने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायपुर में शराब के नशे में कार चला रहे एक व्यक्ति ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे ठेला लगाने वाले एक व्यापारी की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 21 मार्च रायपुर में शराब के नशे में कार चला रहे एक व्यक्ति ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे ठेला लगाने वाले एक व्यापारी की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में शहर के तेलीबांधा इलाके के निवासी आरोपी कार चालक देवराज पाल (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आरोपी पाल ने शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए लक्ष्मीकांत दोहरे (20) और अन्य लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोहरे की मौत हो गई।

अग्रवाल ने बताया कि ठेले पर खाने-पीने का सामान बेचने वाला दोहरे रविवार देर रात ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी शहर के बूढ़ा तालाब के करीब कार ने दोहरे को कुचल दिया। घटना में दोहरे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पाल की कार ने इस दौरान कुछ अन्य कारों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने दोहरे और वहां मौजूद एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

अग्रवाल ने बताया कि दोहरे उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का निवासी था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की कार ठेले को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार और वाहनों से टकराती दिख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस