देश की खबरें | झारखंड में आईईडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में लगाये गये एक आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चाईबासा (झारखंड), 25 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में लगाये गये एक आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पीड़ित की पहचान लुइया गांव निवासी 50 वर्षीय कांडे लागुरी के रूप में की गई है, जो केंदू के पत्ते लेने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ जंगल गया था, लेकिन तभी आईईडी में विस्फोट हो गया।
शेखर ने बताया कि इस विस्फोट में लागुरी की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।
ग्रामीणों को बृहस्पतिवार सुबह इस घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखंड जगुआर और बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।
शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों की मदद से शव को ढूंढ लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया।
इससे पहले, 19 मई को भी पश्चिम सिंहभूम जिले में रेंगराहातु गांव के पास रोलाब्रुपी जेंगागड़ा जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट होने से 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)