देश की खबरें | चंडीगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत, पांच नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में कोविड-19 के एक मरीज की मौत के साथ यहां मृतक संख्या छह हो गई। यहां संक्रमण के पांच नए मामले भी सामने आए हैं।

जियो

चंडीगढ़, 15 जून चंडीगढ़ में कोविड-19 के एक मरीज की मौत के साथ यहां मृतक संख्या छह हो गई। यहां संक्रमण के पांच नए मामले भी सामने आए हैं।

मेडिकल बुलेटिन में सोमवार को बताया गया कि 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी तथा गंभीर श्वसन संक्रमण से पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंची, अब तक 465 मौतें: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जो नए मामले सामने आए हैं उनमें 30 वर्षीय गर्भवती महिला भी शामिल है।

चंडीगढ़ में संक्रमण के कुल 357 मामले हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे में बनाए गए कोविड केयर कोचों के लिए जारी की SOP, संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा अलग.

छह और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 301 है।

केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह ने यहां संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है और स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि वे बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Swami Vivekananda Jayanti 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती! युवाओं के लिए प्रेरणा और संकल्प का महापर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\