देश की खबरें | रायगंज में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किये जाने का जश्न मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में राज्य द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान एक सांड के हमले में 60 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, आठ अक्टूबर दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किये जाने का जश्न मनाने के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में राज्य द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान एक सांड के हमले में 60 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम रायगंज में भारत सेवक संघ के अध्यक्ष साधन कर्माकर अपनी दुर्गा पूजा समिति की झांकी के साथ जुलूस में चल रहे थे तभी एक अन्य पूजा समिति की झांकी खींचने के लिए लाए गए वृषभ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सांड़ ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और उन्हें रौंद दिया।

स्थानीय विधायक कृष्णा कल्याणी ने कहा कि कर्माकर की रायगंज सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अधिकतर लोग घटना के बाद मची भगदड़ में घायल हुए।

यूनेस्को के सम्मान का जश्न मनाने के लिए, पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय शहर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया था, जिसमें क्षेत्र की शीर्ष दुर्गा पूजा समितियों ने विसर्जन के लिए जाने से पहले अपनी मूर्तियों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।

कल्याणी ने कर्माकर के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की, लेकिन उनके परिवार ने कार्यक्रम में आने देने के लिए जिला प्रशासन को दोषी ठहराया।

कर्माकर की बेटी ने जांच की मांग करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जिम्मेदार लोगों को सजा की मांग करती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\