देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, 214 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 194 हो गई है तथा 214 नये मरीज सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8831 हो गयी।

जियो

जयपुर, 31 मई राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 194 हो गई है तथा 214 नये मरीज सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8831 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को जयपुर में एक और मौत हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 194 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 91 हो गया है जबकि जोधपुर में 19 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी राजस्थान में मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

यह भी पढ़े | चीन-नेपाल को गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम किसी का कुछ नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हमारा लेने की कोशिश करने वाले को देंगे मुंह तोड़ जवाब : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों के अनुसार रविवार को कोविड-19 के 293 मरीज ठीक हुए और राज्य में अब तक 6032 मरीज वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके है।

राज्य में संक्रमण के 214 नये मामले रविवार रात साढे आठ बजे तक सामने आए। इनमें जोधपुर में 54, जयपुर में 30, भरतपुर में 18, झालावाड में 15, कोटा में 14, उदयपुर में 11, पाली एवं प्रतापगढ में10-10, डूंगरपुर में नौ, झुंझुनूं एवं धौलपुर में सात-सात, अजमेर एवं राजसमंद में छह-छह, सीकर में पांच, भीलवाडा में तीन, बीकानेर, चूरू, सिरोही में दो-दो और करौली, प्रतापगढ और टोंक में एक एक नये मरीज सामने आये। राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 8831 हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: देश में कल से शुरू होने जा रही हैं 200 स्पेशल ट्रेनें, एक दिन में 1.45 लाख यात्री करेंगे सफर.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\