विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सेना समर्थक रैली पर हथगोले से हमले में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद मलघानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद मलघानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हुआ।

उन्होंने बताया कि लगभग 150 लोग कारों और मोटरसाइकिलों से शहर के एक हॉकी मैदान की ओर जा रहे थे, जहां भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई के पक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी दौरन एक व्यक्ति ने उन पर हथगोला फेंका।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है।

किसी भी समूह ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी पर इसका संदेह है। यह एक अलगाववादी समूह है और जो प्रांत में वर्षों से विद्रोह चला रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\