देश की खबरें | ठाणे में गोदाम परिसर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 15 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम चार बजकर 50 मिनट की है जिसमें आठ गोदामों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास अब भी जारी हैं।

भिवंडी निजामपुर महानगरपालिक के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि संदेह है कि भिवंडी के दपोडी गांव में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स में एक रासायनिक भंडारण क्षेत्र में शुरुआत में आग लगी और फिर तेजी से फैली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

जाधव ने बताया कि अग्निशमन दल ने रात में एक गोदाम से एक व्यक्ति का जला शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है , शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आग के कारण आठ गोदामों को नुकसान पहुंचा है, कुछ गोदामों में रसायन रखा था और कुछ में गत्ते।

उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई, उल्हासनगर और अंबरनाथ से अग्निशमन इकाइयां आग बुझाने के काम में लगी हैं। कई निजी पानी टैंकर की मदद ली जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और यातायात को दूसरे मार्गों की तरफ मोड़ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू