Odisha Road Accident: कालाहांडी में तेज रफ्तार बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
ओडिशा के कालाहांडी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
भुवनेश्वर, 5 जून : ओडिशा के कालाहांडी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोकसारा थाना क्षेत्र के चारबहाल के पास तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ. उन्होंने बताया कि निजी यात्री बस भुवनेश्वर से नबरंगपुर के उमरकोट जा रही थी. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई में लोकल ट्रेन से उतरते समय बाड़ में गर्दन फंसने से व्यक्ति की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. दमकल कर्मियों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया है. घायल यात्रियों को जूनागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Tags
संबंधित खबरें
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
\