देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला का कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंताक नामक व्यक्ति ने महिला को अपना परिचय अमन शर्मा के रूप में दिया और उससे कहा कि वह उससे विवाह करना चाहता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि इंताक उनकी बेटी से दो साल पहले मिला था और उसने अपना नाम अमन शर्मा बताया था। उन्होंने बताया कि इंताक ने महिला से शादी करने का वादा किया लेकिन इसको लेकर टाल-मटोल करता रहा।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि कुछ दिन पहले जब वह उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक मदरसे में ले गया तो महिला को पता चला कि वह अमन शर्मा नहीं बल्कि इंताक है।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया कि इंताक ने उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी उससे शादी नहीं की और उसके खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट