Gujarat Shocker: गुजरात में तीन बच्चियों से रेप और एक की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गांधीनगर जिले की संतेज पुलिस को एक गांव के पास रहने वाली एक महिला मजदूर की शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने चार नवंबर को उसकी पांच साल की बेटी का अपहरण कर लिया और उसी दिन उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया. चुडासमा ने कहा कि लड़की की चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में गांधीनगर (Gandhinagar) जिला पुलिस (Police) ने तीन से सात साल की उम्र की तीन बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने और दस दिनों के भीतर उनमें से एक की हत्या (Murder) करने के आरोप में 26 वर्षीय एक मजदूर को सोमवार को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिरीक्षक (गांधीनगर रेंज) अभय चुडासमा ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि आरोपी विजय ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की जान लेने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया. Gujarat: पत्नी से मिलने की इजाजत नहीं दी तो शख्स ने कर ली आत्महत्या, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘आरोपी की विकृत मानसिकता है, शायद अश्लील सामग्री देखने की उसकी आदत के कारण ऐसा है. उसने अब तक 3, 5 और 7 साल की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने और उनमें से एक की हत्या करने की बात कबूल की है. उसे विस्तृत जांच के लिए 11 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.’’

गांधीनगर जिले की संतेज पुलिस को एक गांव के पास रहने वाली एक महिला मजदूर की शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने चार नवंबर को उसकी पांच साल की बेटी का अपहरण कर लिया और उसी दिन उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया. चुडासमा ने कहा कि लड़की की चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है.

दो दिन बाद, संतेज पुलिस को एक और शिकायत मिली कि पांच नवंबर की रात को खटराज चौराहे के पास एक अस्थायी झोंपड़ी से तीन साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. चुडासमा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र करने के बाद, पुलिस ने कलोल तालुका के वंसजादा गांव के एक दिहाड़ी मजदूर ठाकोर का पता लगाया.

आईजीपी ने कहा, ‘‘उसने पांच साल की बच्ची और तीन साल की बच्ची के साथ भी दुष्कर्म करने की बात कबूल की है.’’ उन्होंने कहा कि ठाकोर ने तीन साल की बच्ची की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह बहुत ज्यादा चिल्ला रही थी. फिर उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसके शव को पुलिया से फेंक दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.

चुडासमा ने कहा कि आरोपी ने पांच साल की पीड़िता को नए कपड़े खरीदने का लालच देकर उसे फुसला लिया था. दूसरे मामले में, ठाकोर तीन साल की बच्ची की झोपड़ी में घुस गया, जब रात में सभी सो रहे थे और उसे ले गया. उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में ठाकोर ने करीब दस दिन पहले इसी इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की. उसने सबसे पहले लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने पीछे चलने के लिए मजबूर किया. इसके बाद उसने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. ठाकोर के आपराधिक अतीत के बारे में विस्तृत जांच जारी है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड