राजस्थान में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्थान में पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी.

Stop Rape (File Image)

जयपुर, 26 जनवरी: राजस्थान में पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ने सोमवार को 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने शव कुंए में फेंक दिया था. Rajasthan Shocker: घर में सो रही लड़की को जबरन उठा ले गए दरिंदे, फिर खेत में किया गैंगरेप- भीलवाड़ा में दिव्यांग से दुष्कर्म.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने जब आरोपी नरपत सिंह (24) को पकड़ा तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी भोमाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपी नरपत सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बुधवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के माता-पिता से भी पूछताछ की गई और मामले में जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RPSC RAS Final Result 2026 Out: आरपीएससी आरएएस फाइनल का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर ऐसे देखें नतीजें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड