Uttar Pradesh: किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 19 अगस्त : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी को अलीमुद्दीन नामक एक व्यक्ति 14 अगस्त को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: राजौरी एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोलीबारी में एक जवान हुआ शहीद
उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया.