झालावाड़ में बाल विवाह के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए बाल विवाह के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोटा, 3 मई : राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए बाल विवाह के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कथित विवाह बृहस्पतिवार को गुर्जर समाज में झालावाड़ जिले के मनोहरथाना पुलिस थाने के रवासिया ग्राम पंचायत के सलायखेड़ गांव में हुई थी.

पुलिस ने बताया कि नाबालिग दंपति का वीडियो क्लिप शनिवार को प्रकाश में आया. उन्होंने बताया कि हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जानी है कि कथित वीडियो सलायखेड़ा गांव में हुए विवाह का है या कहीं और का. पुलिस ने बताया कि इस मामले में सोमवार को बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. इस बीच, मनोहरथाना के एसडीएम ने रवासिया ग्राम पंचायक के पटवारी, ग्राम सेवक, पंचायत सेवक, रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: सहजन की उपज की सही कीमत नहीं मिलने से परेशान किसान ने आत्महत्या की

मनोहरथाना पुलिस थाने के प्रभारी नंद सिंह ने बताया कि कथित बाल विवाह के आरोप में रामपुरिया गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मनोहरथाना के एसडीएम अभिषेक चरण ने कहा कि दो बाल विवाह की संभावना से इंकार नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट