देश की खबरें | करोड़ों की जीएसटी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने शनिवार को 71.38 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से जीएसटी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, चार मई छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने शनिवार को 71.38 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से जीएसटी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने 71.38 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से जीएसटी चोरी करने के आरोप में सर्वेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सीजीएसटी रायपुर ने पिछले दिनों फर्जी चालान बनाने और केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पारित करने के उद्देश्य से बनाए गए 13 फर्जी फर्मों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। विभाग ने इस मामले में रैकेट के मास्टरमाइंड हेमंत कसेरा को भी गिरफ्तार कर लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में पाया गया कि हेमंत कसेरा द्वारा संचालित फर्म द्वारा इस तरह की फर्जी आईटीसी की बड़ी मात्रा रायपुर में मेसर्स त्रिवेणी मेटालिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स श्री त्रिवेणी एंटरप्राइजेज को दी गई है। इसके बाद इन फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच करने पर यह पता चला कि न केवल दो फर्म बल्कि अन्य चार फर्म पांडेय द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों, खातों और रिटर्न की जांच के बाद पाया गया कि पांडेय ने न केवल हेमंत कसेरा से बल्कि कई अन्य फर्जी फर्मों से भी फर्जी बिल खरीदे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में 71.38 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी का पता लगा है, जिसका लाभ पांडेय ने जीएसटी से बचने के लिए लिया था।

उन्होंने बताया कि विभाग ने पांडेय को गिरफ्तार करके स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी