देश की खबरें | नैतिकता के नाम पर मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक पुलिस ने सुल्लिया में नैतिकता के नाम पर एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट किये जाने के संदेह में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मेंगलुरु (कर्नाटक), 14 अगस्त कर्नाटक पुलिस ने सुल्लिया में नैतिकता के नाम पर एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट किये जाने के संदेह में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद जलील (39) की शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी है। जलील केरल के मलाप्पुरम का रहने वाला है तथा सुल्लिया के अरानथोडू में उसका रबर का बागान है।

अपनी शिकायत में जलील ने कहा कि उसकी परिचित एक महिला मडिकेरी से आयी थी और उसने आराम के लिए किराये पर एक कमरे का इंतजाम करने में उसकी मदद मांगी।

जलील के अनुसार, कमरा का इंतजाम कर जब वह अरानथोडू लौट रहा था तब पांच लोग कार एवं स्कूटर से आये और उन्होंने उसकी गाड़ी रोक दी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि गिरोह के सदस्यों ने उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की तथा वहां से जाने से पहले जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन संदिग्धों-- लतीश, वर्षित एवं पुनीत की पहचान की गयी है। पुलिस के अनुसार, पुनीत को सोनानगेरी से गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड