Shinzo Abe Passes Away: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया. मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की.

पूर्व पीएम शिंजो आबे व पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Shinzo Abe Passes Away:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। मोदी ने आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की भी घोषणा की. आबे जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावी नेताओं में शुमार थे. देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को उन्हें गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया. बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

मोदी ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. वह एक शीर्ष वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक अद्भुत प्रशासक थे. उन्होंने जापान और विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे. यह भी पढ़े: Shinzo Abe Passes Away: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

मोदी ने कहा कि आबे के साथ उनके वर्षों पुराने संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब से मैं उन्हें जानता था और हमारी दोस्ती मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जारी रही अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने मुझपर गहरी छाप छोड़ी. मोदी ने कहा कि आबे ने भारत-जापान संबंधों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर पर ले जाने में अहम योगदान दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘आज जापान के साथ पूरा भारत भी उनके निधन से शोक में डूब गया है। हम दुख की इस घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं. प्रधानमंत्री ने आबे के सम्मान में नौ जुलाई को भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की. मोदी ने कहा कि जापान के उनके पिछले दौरे पर उनकी मुलाकात आबे से हुई थी और इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दों पर चर्चा की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा की तरह विनोद और अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण थे। मुझे तनिक भी अंदाजा नहीं था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिजनों और जापान की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. प्रधानमंत्री ने आबे के साथ हुई अपनी आखिरी मुलाकात से संबंधित एक तस्वीर भी साझा की.

इससे पहले, जब आबे को गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई थी, तो मोदी ने एक ट्वीट कर कहा था कि वह इससे व्यथित हैं. उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ हैं.

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मध्य पूर्व में भारी तनाव: इजरायल ने ईरान के 'साउथ पार्स' गैस फील्ड पर किया हमला, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी के बाद बढ़ी क्षेत्रीय युद्ध की आशंका (Watch Video)

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Eid-ul-Fitr 2026: चांद रात की तैयारियों में छाए ये 40+ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जानें इस साल के टॉप ट्रेंड्स और गहरा रंग पाने के टिप्स

\