देश की खबरें | मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, विस्फोट में जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में एक जवान घायल हुआ है।

रायपुर, 19 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में एक जवान घायल हुआ है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ें हुई हैं। इस दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में डीआरजी का जवान घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

दल जब तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगल में था तब कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इनमें से एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव, 12 बोर की एक बंदूक, वर्दी और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट की घटना में डीआरजी के जवान जोगेश्वर पैकरा के घायल होने की खबर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका