देश की खबरें | एक राष्ट्र, एक चुनाव : गृह मंत्री शाह, कानून मंत्री मेघवाल ने कोविंद से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर गौर करने और इस संबंध में सिफारिशें देने के लिए बनाई गयी समिति का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यहां मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर गौर करने और इस संबंध में सिफारिशें देने के लिए बनाई गयी समिति का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यहां मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार यह शिष्टाचार भेंट थी जो करीब एक घंटे तक चली।

इस उच्चस्तरीय समिति की आने वाले दिनों में पहली बैठक कराने के प्रयास चल रहे हैं और बैठक स्थल का नाम तय किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार भविष्य में होने वाली बैठकें मिश्रित (प्रत्यक्ष और ऑनलाइन) स्वरूप में हो सकती हैं।

समझा जाता है कि कानून मंत्रालय उन अधिकारियों को नामित करने की प्रक्रिया में है जो समिति की सचिवालय संबंधी सहायता करेंगे।

सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर अध्ययन करने और जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए शनिवार को कोविंद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के गठन की अधिसूचना जारी की थी।

कानून मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को कोविंद से मुलाकात की थी और जानना चाहा था कि वह समिति के एजेंडे पर किस तरह से आगे बढ़ेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह, पूर्व सीवीसी संजय कोठारी और राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद इस समिति के सदस्य हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। वहीं, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसके विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

विधि सचिव को समिति का सचिव बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी