देश की खबरें | ओडिशा में एक और रूसी नागरिक मृत मिला, एक पखवाड़े में तीसरा मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

पारादीप (ओडिशा), तीन जनवरी ओडिशा में मंगलवार को एक और रूसी नागरिक मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक पखवाड़े में इस तरह की यह तीसरी घटना है।

जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर लंगर डाले जहाज में रूसी नागरिक मिलाकोव सर्गेई (51) मृत मिला।

सर्गेई पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहे जहाज एमबी अलदना का मुख्य अभियंता था। जहाज के अपने कक्ष में वह सुबह साढ़े चार बजे मृत पाया गया। मौत की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पारादीप पत्तन न्यास के अध्यक्ष पी.एल. हरानंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दिसंबर के उत्तरार्द्ध में दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में एक सांसद सहित दो रूसी पर्यटक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे।

रूसी सांसद पावेल एंटोव (65) की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी, जबकि व्लादिमीर बाइडेनोव (61) 22 दिसंबर को होटल के अपने कमरे में मृत पाए गए थे।

ओडिशा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड