बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत, कुल संख्या बढ़ कर पांच हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में दो और औरंगाबाद, जहानाबाद और शिवहर जिले में कोविड-19 संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

जमात

पटना/सासाराम, सात मई बिहार में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत होने के साथ राज्य में अब तक कुल पांच संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ कर 547 हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में दो और औरंगाबाद, जहानाबाद और शिवहर जिले में कोविड-19 संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।

बिहार के 38 जिलों में अब तक 32 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं।

संक्रमित मरीज की एक और मौत का यह मामला रोहतास जिले का है। मरीज की उम्र 70 वर्ष थी।

कुमार ने बृहस्पतिवार को उक्त रोगी की मौत की पुष्टि की ।

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी इस मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से उसका नमूना जांच के लिए पटना भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने से कुछ समय पहले ही उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की 21 मार्च को और 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में मौत हुई थी। एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज की और दो मई को सीतामढी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हुई थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ कर 547 हो गये हैं।

कुमार ने बताया कि रोहतास में दो और औरंगाबाद, जहानाबाद और शिवहर जिले में कोविड-19 के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है ।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में सामने आये हैं जो 102 है। वहीं, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 46, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32—32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद में 14, बेगूसराय में 13, भागलपुर में 12, पश्चिमी चंपारण में 11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा, जहानाबाद एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय एवं नवादा में चार-चार, बांका, पूर्णिया, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा एवं अररिया में दो-दो तथा शेखपुरा एवं समस्तीपुर में एक—एक मामले सामने आये हैं।

बिहार में अब तक 29,841 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 218 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू