देश की खबरें | हैदराबाद बलात्कार मामले में एक और नाबालिग को पकड़ा गया, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल होने के आरोप में रविवार को एक अन्य किशोर को पकड़ लिया।

हैदराबाद, पांच जून हैदराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल होने के आरोप में रविवार को एक अन्य किशोर को पकड़ लिया।

इस बीच, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने इस मामले के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस इस मामले में अब तक 18 वर्षीय एक युवक और तीन अन्य किशोरों को पकड़ चुकी है। इसके अलावा पुलिस बलात्कार में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है, जो फरार है।

बलात्कार के आरोपियों में से एक प्रभावशाली नेता का बेटा बताया जा रहा है।

ऐसे में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दबाव बढ़ा दिया है।

हैदराबाद के पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त जोल डेविस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस मामले के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में जुबली हिल्स पुलिस ने आज यानी 05-06-2022 को एक अन्य किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोर को माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ताकि उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा सके।’’

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पांच आरोपियों में से एक वयस्क और तीन किशोरों को पकड़ लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस ने तीन जून को कहा था कि किशोरी 28 मई को दिन के समय पार्टी के लिए किसी पब में गयी थी और तीन किशोरों समेत पांच लोगों ने एक कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

राज्यपाल सौंदरराजन के प्रेस सचिव ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्यपाल इस जघन्य घटना से बहुत दुखी हैं।

राज्यपाल के प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘इस जघन्य घटना पर गहरा दुख जताते हुए राज्यपाल ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस मामले पर दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।’’

इस घटना को लेकर तेलंगाना में राजनीति भी तेज हो गयी है और सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि निष्पक्ष जांच हो।

भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ तस्वीरें दिखाकर आरोप लगाया था कि यह ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक विधायक के बेटे की इस मामले में ‘संलिप्तता’ को दिखाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\