देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार तड़के एक कार ने स्कूटर को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे 32 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार तड़के एक कार ने स्कूटर को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे 32 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजौरी गार्डन इलाके में हुई इस दुर्घटना में व्यक्ति की पत्नी घायल हो गई।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि हादसे में एक कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बच्चे दोपहिया वाहन पर सवार थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दिनेश वासन और उनके आठ वर्षीय बेटे दक्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उनके आठ महीने के बेटे ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि दिनेश वासन की पत्नी प्रीति (32) का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि दिनेश पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर का कारोबार करते थे और उत्तम नगर में दाल मिल रोड पर अपने परिवार के साथ रहते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनेश पत्नी और बच्चों के साथ रमेश नगर में अपने माता-पिता से मिलने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\