देश की खबरें | कार के खड्ड में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही कार के एक खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उप्र), 12 मई जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही कार के एक खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना अखंडनगर-गोड़बड़ी सड़क मार्ग पर संसार पट्टी गांव के पास रविवार रात को हुई और हादसे में जख्मी हुए तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर है।

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के कुशवा दीदारगंज गांव का संजय चौरसिया अपने तीन साथियों के साथ शादी में आया था और समारोह से लौटते समय असैथा बालचन पट्टी के पास निर्माणाधीन सड़क पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।

सिंह के मुताबिक, ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन 30 वर्षीय संजय की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में करण विश्वकर्मा (30), सुनील विश्वकर्मा (17) और अभिषेक विश्वकर्मा घायल हुए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, करण और अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अखंडनगर में प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुनील विश्वकर्मा की हालत ठीक है।

सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी