देश की खबरें | बदायूं में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक कांवड़िये की मौत, एक की हालत गंभीर

बदायूं (उप्र), 31 जुलाई बदायूं जिले के उझानी कोतवाली इलाके में रविवार तड़के एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि सड़क हादसा बदायूं के कोतवाली उझानी क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे कछला के निकट हुआ।

पुलिस के अनुसार दो कांवड़ियों को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे दोनों कांवड़िये घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक कांवड़िये ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

मृतक की पहचान शंकर लाल (28) के रूप में हुई है वह बरेली जिले के फतेहगंज का रहने वाला था। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और विधिक प्रक्रिया की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)