देश की खबरें | कांग्रेस में एक परिवार के हित दलीय, राष्ट्रीय हितों पर हावी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार कांग्रेस पर करारा हमला बोला और आरोप लगाया कि एक परिवार के हित दलीय व राष्ट्रीय हितों पर हावी हो गए हैं। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि ‘‘आपातकाल की मानसिकता’’क्यों आज भी कांग्रेस में विद्यमान है।

नयी दिल्ली, 25 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार कांग्रेस पर करारा हमला बोला और आरोप लगाया कि एक परिवार के हित दलीय व राष्ट्रीय हितों पर हावी हो गए हैं। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि ‘‘आपातकाल की मानसिकता’’क्यों आज भी कांग्रेस में विद्यमान है।

आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को शाह ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट किए और दावा किया कि कांग्रेस के नेता अब अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उनके मुताबिक जनता से विपक्षी पार्टी की दूरी बढ़तीजा रही है।

यह भी पढ़े | इसरो प्रमुख ने कहा-निजी कंपनियों के लिए खुला स्पेस सेक्टर, भारत बन सकता है वैश्विक प्रौद्योगिकी पावर हाउस.

शाह ने कहा, ‘‘45 साल पहले आज ही के दिन एक परिवार की सत्ता की लालसा ने देश पर आपातकाल थोपा। रातों-रात देश को कैदखाने में तब्दील कर दिया गया। प्रेस, अदालतें और यहां तक कि बोलने की आजादी भी कुचल दी गई। गरीबों और दबे-कुचलों पर अत्याचार किये गये।’’

देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के बीच 21 महीने की अवधि तक आपातकाल लागू रहा। इंदिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थीं।

यह भी पढ़े | निजी क्षेत्र को रॉकेट बनाने, प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने की अनुमति दी जाएगी: के. सिवन.

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लाखों लोगों के प्रयासों की बदौलत आपातकाल हटा और लोकतंत्र बहाल किया गया। ‘‘लेकिन यह लोकतंत्र आज भी कांग्रेस पार्टी से नदारद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक परिवार का हित दलीय और राष्ट्रीय हितों पर हावी हो गया। आज की कांग्रेस का भी यही सूरते-हाल है।’’

पिछले दिनों हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए शाह ने दावा किया कि उसमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ और युवा नेता कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक प्रवक्ता को पद से हटा दिया गया। सच्चाई ये है कि पार्टी के नेता अब कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की एक प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को खुद से यह पूछने की जरूरत है कि आखिर आज भी उसकी मानसिकता आपातकाल वाली क्यों है। क्यों एक परिवार से बाहर के सदस्य अपनी बात नहीं रख सकते। कांग्रेस के नेता क्यों आज अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। यही हाल रहा तो जनता से कांग्रेस की दूरी बढ़ती ही चली जाएगी। ’’

इस मौके पर शाह ने अपने ट्वीट में दो खबरों के लिंक भी साझा किए। पहली खबर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से संबंधित थी जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरने वाले हैं और वे उनपर हमले जारी रखेंगे।

इस खबर के मुताबिक राहुल ने इस बैठक में अपने ही नेताओं पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करने से बच रहे हैं। खबर में कहा गया है कि कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य आरपीएन सिंह ने सुझाव दिया था कि चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के मुदृदे पर प्रधानमंत्री पर सीधा हमला न बोला जाए।

दूसरी खबर कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा से संबंधित है जिन्हें हाल ही में पद से हटा दिया गया था। एक लेख में उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\