उन्होंने कहा कि रूस के प्रमुख ऑनलाइन विक्रेता 'ओजोन' के एक गोदाम में आग लगने के कारण 50 हज़ार वर्ग मीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ।
आपात स्थिति के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि दो लोग लापता हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए 13 व्यक्तियों में से दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में इस्तरा शहर के पास आसमान में काले धुएं के घने गुबार दिखाई दिए।
रूस के आपात मंत्रालय के अनुसार, आग बुझाने के लिए तीन दमकल हेलीकॉप्टर के साथ 150 दमकलकर्मी शामिल हैं।
अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि आग किस कारण से लगी।
'आरआईए-नोवोस्ती' समाचार एजेंसी के मुताबिक, जांचकर्ताओं को आगज़नी की आशंका है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY