देश की खबरें | मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ के खोपोली में देर रात एक बजकर 40 मिनट पर हुई दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बस मुंबई से पुणे जा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक शिरीष ढेकाले (43) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे बस आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।

बस के दूसरे चालक की पहचान राजू गावड़े के रूप में हुई है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ढेकाले के पास बैठा हुआ था और सांगली का निवासी था।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सात यात्रियों को चोटें आईं जिनका दो अस्पतालों में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि बाद में राजमार्ग पर यातायात की निर्बाध आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\