देश की खबरें | उत्तराखंड में भूस्खलन से व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में भूस्खलन होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सोमवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जियो

गोपेश्वर, 15 जून उत्तराखंड के चमोली जिले में भूस्खलन होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सोमवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के आरोप में डेढ़ साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थराली के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के एस नेगी ने कहा कि नारायणबगड़-परखल सड़क चौड़ीकरण के दौरान भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ा करने की प्रक्रिया के दौरान मार्ग पर यातायात जाम लगा हुआ था और दोनों व्यक्ति जाम हटने का इंतजार कर रहे थे जब यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- लॉकडाउन ने साबित किया है, अनाड़ीपन अहंकार है.

नेगी ने कहा कि मृतक का नाम मुकेश था जो चोपटा का रहने वाला था और घायल हुए व्यक्ति की पहचान डूंगरी के रहने वाले 45 वर्षीय नरेश के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि उस ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है जिसकी देखरेख में सड़क पर कार्य चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू