देश की खबरें | सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत; अर्धसैनिक बल में मृतक संख्या बढ़कर आठ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 43 वर्षीय एक अधिकारी की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई, जिससे देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या आठ हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जून केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 43 वर्षीय एक अधिकारी की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई, जिससे देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या आठ हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में 24 वीं मौत है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सर गंगाराम हॉस्पिटल में तीन महीने बाद 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी OPD सुविधाएं.

उन्होंने बताया कि यहां के लोधी रोड में सीआरपीएफ मुख्यालय के प्रशासन इकाई में एक चालक के रूप में तैनात कांस्टेबल रैंक के अधिकारी को किडनी की गंभीर समस्या और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी।

उन्होंने बताया कि जवान को शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया और उन्होंने शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | दिल्ली: COVID-19 की चपेट में आने से 44 वर्षीय CRPF जवान की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि जवान बिहार के रहने वाले थे।

सीआरपीएफ में कोविड-19 के 1,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पांचों सीएपीएफ और दो अन्य केंद्रीय बलों- एनएसजी और एनडीआरएफ में अब तक में 3,300 से अधिक मामले आये हैं।

पीटीआई- द्वारा प्राप्त नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बीएसएफ में कोरोना वायरस के 868 मामले, सीआईएसएफ में 733, आईटीबीपी में 306, एनडीआरएफ में 184, एसएसबी में 139 और एनएसजी में 70 मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\