देश की खबरें | तीन दिन में एक करोड़ लोगों का भाजपा की सदस्यता लेना डिजिटल चमत्कार: अमित मालवीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन दिन के अंदर एक करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने इस उपलब्धि को डिजिटल चमत्कार करार दिया।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन दिन के अंदर एक करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने इस उपलब्धि को डिजिटल चमत्कार करार दिया।

मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीन दिन से भी कम समय में, यानी 67 घंटे में एक करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। यह एक डिजिटल चमत्कार है। भाजपा के लिए इतना बड़ा आंकड़ा इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोगों ने सदस्य बनते समय स्वयं को सत्यापित भी किया है।’’

मालवीय ने कहा कि यह ब्रांड भाजपा की ताकत है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रबल समर्थक हैं और उन्होंने सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की ताकत का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े कई डिजिटल ब्रांड को समान संख्या तक पहुंचने में कहीं अधिक समय लगा है।

मालवीय ने कहा, "भाजपा को मिले भारी समर्थन से उनकी भागीदारी की पुष्टि होती है।"

भाजपा ने दो सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके तहत इसके मौजूदा सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराएंगे और नये सदस्य भी शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\