देश की खबरें | नोएडा में धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, गांजा और शराब जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

नोएडा, चार फरवरी गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि 2019 में एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 24 में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि पहले से बिकी हुई जमीन को ही उनके नाम पर पंजीकृत करा के आरोपी ने उनसे लाखों रुपये ठग लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनीस अहमद घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रूपए का इनाम घोषित था।

वहीं थाना फेस-तीन की पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान अवैध रूप से गांजा बेचने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक दीजिए जितेंद्र दीखित ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने बहलोलपुर गांव के पास से एक सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया और इनके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा जब्त किया।

वहीं थाना फेस-2 की पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 96 पौव्वा हरियाणा मार्का शराब जब्त की। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\