देश की खबरें | बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदशे के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाली एक बजुर्ग महिला की 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
नोएडा, सात अगस्त उत्तर प्रदशे के नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाली एक बजुर्ग महिला की 28 जुलाई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 के बी- ब्लॉक में स्थित एक मकान में रहने वाली संतोष (70) की 28 जुलाई को उनके घर में हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 473 नए मामले सामने आए: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महिला की हत्या में शामिल राजेश नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वह पेशे से पेंटर है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से महिला के घर से लूटा हुआ सामान भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्यारोपी ने महिला के घर में कुछ समय पूर्व पेंट का काम किया था।
अधिकारी ने बताया कि उसने घटना वाले दिन लूट के इरादे से महिला के घर पर जाकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)