देश की खबरें | किशोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक गिरफ्तार, दो किशोर हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के आजादपुर इलाके में कहासुनी के बाद एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून उत्तरी दिल्ली के आजादपुर इलाके में कहासुनी के बाद एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि वारदात मंगलवार रात आजादपुर के लाल बाग इलाके में हुई। पुलिस को रात करीब दस बजकर 20 मिनट पर यह सूचना मिली।

यह भी पढ़े | शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क पर पड़ी लाश को कूड़ा गाड़ी से उठाया गया, 3 पुलिस वाले सहित 4 निगमकर्मी सस्पेंड.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्या ने कहा, ''घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि घायलों को मॉडल टाउन के विनायक अस्पताल ले जाया गया है, जहां लाल बाग के निवासी प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।''

डीसीपी ने कहा कि चाकू लगने से घायल हुए उसके भाई दीपक को सिविल लाइन्स के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए, 152 लोगों की मौत : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आर्या ने कहा कि उनके पिता राजू ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद आदर्श नगर थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि संजय नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसे दो किशोर बेटों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगा है कि आरोपी उसकी बहन पर फब्तियां कसता था।

पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड