जरुरी जानकारी | वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में सात प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत की गिरावट आई।

नयी दिल्ली, 12 जून वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत की गिरावट आई।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम का स्वामित्व है।

सरकार के बड़े यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने की खबरों के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने इन दावों को ‘‘झूठा, निराधार और भ्रामक’’ करार दिया है।

बीएसई पर दिन के कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 9.99 प्रतिशत फिसलकर 864.20 रुपये पर आ गया था। बाद में यह 6.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 895.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 893 रुपये पर बंद हुआ जबकि दिन के कारोबार में यह 10 प्रतिशत फिसलकर 864.40 रुपये पर आ गया था।

मात्रा के संदर्भ में, दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 9.64 लाख शेयरों और एनएसई पर 246.71 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) मंच के जरिये लेनदेन पर कोई ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) नहीं लेने की जानकारी दी।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर वसूले जाने की अटकलें और दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार एवं भ्रामक हैं। इस तरह की निराधार और सनसनी फैलाने वाली अटकलें हमारे नागरिकों के बीच अनावश्यक अनिश्चितता, भय व संदेह उत्पन्न करती हैं। सरकार यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’

एमडीआर वह लागत है जो व्यापारी द्वारा बैंक को अपने ग्राहकों से डिजिटल माध्यम से भुगतान स्वीकार करने के लिए चुकाई जाती है। व्यापारी छूट दर लेनदेन राशि के प्रतिशत में व्यक्त की जाती है।

मंत्रालय का यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि सरकार बड़े यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान