देश की खबरें | भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सपा प्रमुख ने कहा: जीत का जश्न मनाया जाता है, युद्ध विराम का नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता के जश्न के तौर पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकाले जाने पर बृहस्पतिवार को तंज करते हुए कहा कि जश्न तो जीत का मनाया जाता है, संघर्ष विराम का नहीं।

अमेठी (उप्र), 15 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता के जश्न के तौर पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकाले जाने पर बृहस्पतिवार को तंज करते हुए कहा कि जश्न तो जीत का मनाया जाता है, संघर्ष विराम का नहीं।

मांगलिक आयोजनों में शिरकत करने आये सपा प्रमुख ने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा द्वारा ‘आपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी का जश्न मनाने के लिये तिरंगा यात्रा निकाले जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा, ‘‘जश्न तो जीत का मनाया जाता है, युद्ध विराम का नहीं।’’

भाजपा ने ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिये पूरे देश में तिरंगा यात्रा शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा प्रदेश भर में 23 मई तक अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी।

यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘हमारे देश के लोग शांति पसंद करते हैं, लेकिन हमारा संविधान और लोकतंत्र अपने मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है। यह हमारे लोकतंत्र की पहचान है।’’

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने का बदला लेने के लिए सात मई को ‘आपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। हालांकि बाद में कथित रूप से अमेरिकी मध्यस्थता पर वे संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी।

सपा प्रमुख ने सरकार से भविष्य में पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया।

यादव ने कहा कि भाजपा ‘‘पूरी तरह से झूठ का भंडार है।’’

उन्होंने सरकार को चुनौती दी कि वह जनता को आश्वस्त करे कि आगे कोई हमला नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘भाजपा अपनी विभाजनकारी नीति और लूट के लिए जानी जाएगी। जनता जागरूक और समझदार है। वह इस बार भाजपा को सबक सिखायेगी।’’

यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में उसका असली चरित्र उजागर हो गया है।

भारतीय सेना की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के खिलाफ 'आपत्तिजनक टिप्पणी' के लिए मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि यह महिलाओं के प्रति भाजपा की धारणा को दर्शाता है।

बागी सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के बारे में यादव ने कहा, ‘‘जब भाजपा अपने ही लोगों के करीब नहीं है, तो वह दलबदलू और एहसान फरामोश लोगों के कितने करीब होगी? ऐसे लोगों को अब किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\