देश की खबरें | नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र वन विभाग ने 21 कोबरा पकड़ने की अनुमति दी, आलोचना हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र वन विभाग ने सांगली जिले की शिराला तहसील से 21 नर भारतीय कोबरा को ‘‘शैक्षणिक उद्देश्यों’’ से पांच दिन के लिए पकड़ने की अनुमति दे दी है। इस कदम की वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है।

मुंबई, 29 जुलाई महाराष्ट्र वन विभाग ने सांगली जिले की शिराला तहसील से 21 नर भारतीय कोबरा को ‘‘शैक्षणिक उद्देश्यों’’ से पांच दिन के लिए पकड़ने की अनुमति दे दी है। इस कदम की वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है।

नाग पंचमी के त्योहार की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम सांपों को पकड़ने की अनुमति देने वाला सरकारी आदेश जारी किया गया। इस आदेश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन एम. श्रीनिवास राव ने हस्ताक्षर किए हैं। नाग पंचमी के दिन पारंपरिक रूप से सांपों की पूजा की जाती है।

आदेश के अनुसार, व्यक्तियों को 27 से 31 जुलाई के बीच शिराला वन क्षेत्र से 21 नर भारतीय कोबरा को ‘‘शैक्षणिक उद्देश्यों’’ के लिए पकड़ने की अनुमति है। इसमें कहा गया है कि इन सरीसृपों को स्वीकृत अवधि के बाद उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया जाए।

इस आदेश के समय को लेकर वन्यजीव संरक्षणवादियों ने विरोध जताया है।

इस समय शिराला में मौजूद कोल्हापुर के एक वन्यजीव कार्यकर्ता ने दावा किया, ‘‘ग्रामीणों ने पहले ही कई सांपों को पकड़ लिया है। यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 का पूर्ण उल्लंघन है। कौन गिनेगा कि वास्तव में कितने सांप पकड़े गए और कितने बाद में छोड़े गए?’’

शिराला पश्चिमी महाराष्ट्र में सांपों, खासकर भारतीय नागों के साथ लंबे समय से अपने जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध है। शिराला को बत्तीस शिराला के नाम से भी जाना जाता है।

परंपरागत रूप से ग्रामीण नाग पंचमी से पहले इन सरीसृपों को पकड़ते थे, त्योहार पर उनकी पूजा करते थे और बाद में उन्हें छोड़ देते थे।

कोल्हापुर के एक वरिष्ठ वन्यजीव कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘समय के साथ साँपों की पूजा अधिक व्यापक होती गई। कई साँपों के साथ गलत व्यवहार किया गया, जिससे वे स्थायी रूप से घायल हो गए। कुछ साँपों की तो अवैध रूप से तस्करी भी की गई।’’

इसके चलते बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई, जिसने 2002 में जीवित साँपों को पकड़ने और उनकी पूजा करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

हालांकि, कार्यकर्ताओं को आशंका है कि अंतिम क्षण में अनुमति जारी करने का वन विभाग का नवीनतम आदेश उस फैसले को दरकिनार करने का प्रयास हो सकता है, जिससे कानूनी सहारा सीमित हो जाएगा।

शिराला से पहली बार भाजपा विधायक बने सत्यजीत देशमुख ने राज्य विधानमंडल के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान सरकार से नाग पंचमी के दौरान सांपों को पकड़ने और उनकी पूजा करने की पारंपरिक प्रथा को फिर से शुरू करने के लिए कानूनी रास्ते तलाशने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\