देश की खबरें | यूनान के लिये फर्जी वीजा की व्यवस्था करने के आरोप में, पश्चिम बंगाल का एजेंट गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने विदेश जाने की कोशिश कर रहे एक यात्री के लिए कथित रूप से यूनान के फर्जी वीजा का इंतजाम करने वाले पश्चिम बंगाल के एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली पुलिस ने विदेश जाने की कोशिश कर रहे एक यात्री के लिए कथित रूप से यूनान के फर्जी वीजा का इंतजाम करने वाले पश्चिम बंगाल के एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामले के आरोपी संजीव कुमार राउत (37) को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 16 फरवरी को उस वक्त प्रकाश में आया जब पंजाब के रहने वाले 20 वर्षीय शरणजीत सिंह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिस्र होकर यूनान के लिये उड़ान में सवार होने पहुंचे ।

आव्रजन जांच के दौरान अधिकारियों को उनके पासपोर्ट पर यूनान का वीजा फर्जी मिला, जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

शरणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एजेंट गॉरा के माध्यम से संजीव राउत को 12.5 लाख रुपये दिए थे ताकि उनके यात्रा की व्यवस्था की जा सके।

इस योजना के तहत पहले नेपाल की यात्रा करवाई गई थी ताकि यात्रा इतिहास तैयार हो सके और ग्रीस में प्रवेश करना आसान हो।

आईजीआई हवाई अड्डे की उपायुक्त (डीसीपी) उषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के हुगली में आरोपी राउत का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में राउत ने स्वीकार किया कि वह 2014 से एजेंट के रूप में काम कर रहा था और विदेश में नौकरी दिलाने के झूठे वादे कर लोगों को ठगता था।

उसने यह भी कबूल किया कि इस लेन-देन में उसके खाते में एक लाख रुपये आए थे।

पुलिस ने बताया कि यात्री शरणजीत सिंह को भी हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\