विदेश की खबरें | ओमीक्रोन: कनाडा ने लोगों को अनावश्यक यात्राएं नहीं करने का परामर्श दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने यह भी कहा कि सभी व्यस्क सोमवार से कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी (बूस्टर) खुराक के लिए अब ‘बुकिंग’ कर सकते हैं, अगर दूसरी खुराक लिए उन्हें तीन महीने हो चुके हैं तो।
ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने यह भी कहा कि सभी व्यस्क सोमवार से कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी (बूस्टर) खुराक के लिए अब ‘बुकिंग’ कर सकते हैं, अगर दूसरी खुराक लिए उन्हें तीन महीने हो चुके हैं तो।
फोर्ड ने कहा, ‘‘ हम लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं और इससे ऐसे ही निपटने की कोशिश करेंगे।’’
फोर्ड ने कहा कि इससे बचने का सबसे सही तरीका ‘बूस्टर’ खुराक लेना ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ यही हमारी योजना है और यही हम करने वाले हैं।’’
बार और रेस्तरां पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे।
प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि केवल 1000 या उससे अधिक दर्शकों वाले किसी कार्यक्रम पर ही लोगों की मौजूदगी से जुड़ी पाबंदी लगाई गई है।
आंकड़ों के अनुसारी, ओंटारियो में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,808 और क्यूबेक में 2,386 नए मामले सामने आए।
फोर्ड ने कहा कि अभी तक ‘ओमीक्रोन’ काफी संक्रामक प्रतीत हो रहा है और प्रांत में इसका प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
ओंटारियो के किंग्सटन शहर ने इस नए स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस सप्ताह पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी थी।
ओंटारियो के स्कूल भी नए साल में एकबार फिर कक्षाएं ऑलाइन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)