खेल की खबरें | ओलंपिक बैडमिंटन: चिराग . सात्विक, लक्ष्य सेन की जीत के साथ शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पेरिस ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने पुरूष युगल स्पर्धा में पहले दौर में शनिवार को आसान जीत दर्ज की जबकि पदार्पण कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की ।

पेरिस, 27 जुलाई पेरिस ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने पुरूष युगल स्पर्धा में पहले दौर में शनिवार को आसान जीत दर्ज की जबकि पदार्पण कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की ।

लक्ष्य ने ग्रुप एल में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी केविन कोर्डन को सीधे गेम में हराया। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को गुआटेमाला के केविन ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी 42 मिनट में 21-8, 22-20 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

वहीं पुरूष युगल में सात्विक और चिराग ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनान लाबार को 21 . 17, 21 . 14 से हराया ।

लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए लगातार पांच अंक जुटाकर 5-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-2 से आगे था।

ब्रेक के बाद भी लक्ष्य ने दबदबा बनाए रखा और स्कोर 18-5 तक पहुंचाया।

लक्ष्य ने 19-8 के स्कोर पर क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 12 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर केविन ने कोर्ट से बाहर शॉट मारकर पहला गेम भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया।

केविन ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई।

केविन लक्ष्य की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गए। लक्ष्य ने इस दौरान कई शॉट नेट पर और बाहर मारे।

गुआटेमाला के खिलाड़ी ने कुछ दमदार स्मैश और अच्छे शॉट लगाकर बढ़त को 15-8 किया।

लक्ष्य ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 16-20 के स्कोर पर लगातार छह अंक के साथ 22-20 से गेम और मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड