रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी , चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था । कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे ।
तोक्यो ओलंपिक के ‘गेम्स डिलीवरी ’ अधिकारी हाइडमासा नकामूरा ने आनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि वे मार्च में और टेस्ट टूर्नामेंट कराने की सोच रहे हैं ।
यह भी पढ़े | Women’s T20 Challenge 2020: सुपरनोवाज को 16 रनों से हराकर ट्रेलब्लेजर्स बनी चैम्पियन.
उन्होंने यह नहीं बताया कि ये किस रूप में होंगे और क्या इनमें जापान से इतर देशों के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हम बात कर रहे हैं कि जापान सरकार और तोक्यो महानगर प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटा जा सकता है ।’’
यह भी पढ़े | VVS Laxman’s Coach Ashok Singh No More: वीवीएस लक्ष्मण के कोच अशोक सिंह का निधन.
उन्होंने कहा ,‘‘ अगले साल की शुरूआत से हम काम शुरू कर देंगे और मार्च में टेस्ट टूर्नामेंट होंगे ।’’
कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक पिछले साल स्थगित कर दिये गए थे ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY