देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-47 में रहने वाली 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा, सात मई गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-47 में रहने वाली 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त महिला ने आठ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था और आरोप लगाया था कि अस्पताल से इलाज कराकर लौटने पर बहू उसे घर में घुसने नहीं दे रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को घर में प्रवेश दिलाया था।

नोएडा सेक्टर-49 थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 के डी- ब्लॉक में रहने वाली नूतन कपूर का शुक्रवार की आज सुबह उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतका की बहू आरती कपूर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को बहू ने बताया कि उसे हत्या का शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका तथा उनकी बहू के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\