देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में 75 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जशपुर, 25 जुलाई छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में 75 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

जशपुर वन मंडल के वनमंडल अधिकारी श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पंडरीबहला गांव में हाथी के हमले में साधोराम टोप्पो की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह पाए गए COVID-19 पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जाधव ने बताया कि बीती रात एक जंगली हाथी टोप्पो के घर को तोड़ने लगा। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य वहां से भागने लगे। हाथी ने साधोराम को पकड़ लिया और मार डाला। जबकि उसकी पत्नी और बेटे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली तब पुलिस और वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोलकाता में आज लॉकडाउन लागू, राज्य में 53,973 लोग महामारी से संक्रमित.

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रूपए दिए गए। मुआवजे के बाकी 5.75 लाख रूपए औपचारिकता पूर्ण होने के बाद दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र से 10 हाथियों का समूह जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में पहुंचा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

जशपुर जिले के तपकरा क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई थी। इस मामले में किसान दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र के सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। इन क्षेत्र में मानव और हाथी के बीच द्वंद में कई लोगों की मौत हुई है तथा फसलों को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड