जरुरी जानकारी | भारत में 50 गीगावॉट के बैटरी विनिर्माण संयंत्र के लिए वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से बात कर रही है ओला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भारत में 50 गीगावॉट घंटे की क्षमता वाला बैटरी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए कई वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, सात जून वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भारत में 50 गीगावॉट घंटे की क्षमता वाला बैटरी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए कई वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

कंपनी की विद्युतीकरण को बढ़ावा देने के हिस्से के रूप में 50 गीगावॉट बैटरी संयंत्र के साथ-साथ उन्नत सेल और बैटरी प्रौद्योगिकी वाली कंपनियों में निवेश की योजना है।

ओला इलेक्ट्रिक को सालाना एक करोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए 40 गीगावॉट की बैटरी क्षमता की जरूरत है। शेष क्षमता इलेक्ट्रिक कारों के लिए होगी, जिनका विनिर्माण कंपनी भविष्य में करने का इरादा रखती है।

सूत्रों के मुताबिक, सेल बैटरी संयंत्र स्थापित करने में लगभग एक अरब डॉलर यानी 7,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत लगने की संभावना है। पहले इसे एक गीगावॉट की शुरुआती क्षमता के साथ स्थापित किया जाएगा और बाद बाद में इसका विस्तार होगा।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी के मुख्यालय में ओला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल से मिलने के लिए पहले से ही 40 से अधिक वैश्विक आपूर्तिकर्ता बेंगलुरु में मौजूद हैं।

इसके अलावा वे तमिलनाडु के कृष्णागिरी में ओला की ‘फ्यूचरफैक्टरी’ में भी जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक ने जर्मनी, दक्षिण कोरिया, जापान और अन्य केंद्रों के वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ अपनी बैटरी निर्माण महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बातचीत शुरू की है।

ओला, वर्तमान में दक्षिण कोरिया से अपने बैटरी सेल का आयात करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\