जरुरी जानकारी | ओला इलेक्ट्रिक को पीएलआई लक्ष्य पूरा नहीं करने के लिए आईएफसी से मिला पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को उन्नत रसायन सेल के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई एसीसी) के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लि. से पत्र मिला है।

नयी दिल्ली, चार मार्च ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को उन्नत रसायन सेल के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई एसीसी) के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने से चूक को लेकर आईएफसीआई लि. से पत्र मिला है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कंपनी पीएलआई-एसीसी योजना के तहत तय उत्पादन और निवेश संबंधी मानदंडों को पूरा नहीं कर सकी है।

ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हमें 28 जुलाई, 2022 के कार्यक्रम समझौते की अनुसूची एम के अनुसार लक्ष्य (माइलस्टोन-1) पूरा नहीं कर पाने के लिए आईएफसीआई लि. से एक पत्र मिला है।

कंपनी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जुड़ी हुई है और उचित प्रतिक्रिया दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेल टेक्नोलॉजीज ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के साथ एक समझौता किया था।

योजना के तहत आईएफसीआई लि. को पीएलआई एसीसी योजना के लिए परियोजना प्रबंधन एजेंसी नियुक्त किया गया था।

इस बारे में पूछे जाने पर ओला के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मार्च, 2024 में अपनी गीगा फैक्ट्री में परीक्षण उत्पादन शुरू किया और मई, 2024 में हमारे लिथियम-आयन सेल के लिए सफलतापूर्वक बीआईएस प्रमाण पत्र प्राप्त किया। हमने पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही से अपने सेल के वाणज्यिक उत्पादन शुरू होने की घोषणा कर दी है और हम निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक सरकार की पीएलआई एसीसी योजना के तहत भारत में वाणिज्यिक रूप से लिथियम-आयन सेल का विनिर्माण करने वाली पहली कंपनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड