देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में तेल टैंकर पलटा, चालक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को सुबह घोड़बंदर मार्ग पर एक तेल टैंकर के पलट जाने से उसका चालक घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार को सुबह घोड़बंदर मार्ग पर एक तेल टैंकर के पलट जाने से उसका चालक घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसा सुबह छह बजकर 12 मिनट के आसपास पाटलीपाड़ा पुल के पास हुआ जब टैंकर कोल्हापुर से पड़ोसी राज्य गुजरात के वापी तक तेल ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टैंकर के पलटते ही उसमें रखा तेल सड़क पर फैल गया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सफाई अभियान चलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी