जरुरी जानकारी | भारी वर्षा से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका में तेल तिलहन बाजार में मजबूती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंडियों में सरसों की कम बिकवाली और इसकी घरेलू मांग बढ़ने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा। विदेशों में तेजी के रुख के बीच सोयाबीन, सीपीओ और पामेलीन तेल सहित अन्य तेल तिलहन कीमतों में भी सुधार का रुख रहा।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त मंडियों में सरसों की कम बिकवाली और इसकी घरेलू मांग बढ़ने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा। विदेशों में तेजी के रुख के बीच सोयाबीन, सीपीओ और पामेलीन तेल सहित अन्य तेल तिलहन कीमतों में भी सुधार का रुख रहा।

दूसरी ओर सस्ते आयात के आगे स्थानीय मांग कमजोर होने तथा किसानों एवं सहकारी संस्था नाफेड के पास पिछले साल का भारी स्टॉक उपलब्ध होने के कारण मूंगफली तेल तिलहन की कीमतों में मामूली हानि दर्ज हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

कारोबारी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को राजस्थान की मंडियों के बंद होने तथा बाजार में सरसों की उपलब्धता कम होने से इसके तेल और तिलहन कीमतों में पर्याप्त सुधार आया। हरियाणा में सहकारी संस्था हाफेड एवं नाफेड ने सरसों की बिक्री कीमत को 70-80 रुपये प्रति क्विन्टल बढ़ाया जिससे सरसों की धारणा मजबूत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि अमेरिका में कम बरसात और मौसम ठीक न होने के कारण वहां के बाजारों में सोयाबीन दाना और तेल की कीमतों में लगभग चार-चार प्रतिशत का सुधार है जिसका सीधा असर देश के कारोबार पर हुआ और सोयाबीन दाना के साथ इसके तेलों की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

थोक तेल-तिलहन बाजार के बंद भाव शुक्रवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,250- 5,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,730- 4,780 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,240 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,805- 1,865 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,665 - 1,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,775 - 1,895 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,250 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,300 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,600 से 7,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,100 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,950- 4,000 लूज में 3,800 -- 3,850 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\