जरुरी जानकारी | तेल-तिलहन की कीमतों में सुधार, मूंगफली अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को अधिकांश तेल तिलहनों के थोक दाम में सुधार देखने को मिला। मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों के भाव मजबूती के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर त्योहारी मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को अधिकांश तेल तिलहनों के थोक दाम में सुधार देखने को मिला। मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों के भाव मजबूती के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अभी त्योहारों के बाद भी धीरे धीरे आगे मांग और बढ़ेगी। भारत विश्व में खाद्यतेल का एक बड़ा आयातक देश है और सितंबर के महीने में आयात कम होने से विदेशों में खाद्यतेलों के दाम भी कूछ टूटे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरसों और मूंगफली की स्थिति अब बाकी तेलों से थोड़ी अलग हो गई है। लेकिन अब यदि देश में बाकी तेल तिलहनों में बिनौला या सोयाबीन का थोड़ा बहुत उत्पादन बढ़ भी जाये तो वह बाजार पर कोई असर नहीं डाल पायेगा और बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा। यानी वर्ष 90-92 के समय की स्थिति में फसल उत्पादन के हिसाब से बाजार में तेल कीमतों में घट बढ़ देखने को मिलती थी जो स्थिति अब पूरी तरह पलट चुकी है। अब बाजार आयातित तेलों के हिसाब से चलेगा।

सूत्रों ने कहा कि कल रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत रहा था जिसने तेल कीमतों में सुधार लाने में मदद पहुंचाई।

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,525-5,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,275-7,325 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,570-2,855 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,735 -1,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,735 -1,845 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,425 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,700-4,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,300-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड